Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट का एसएमएस-न्यू विभाग अपनी कमीशनिंग के बाद उत्पादन में उत्कृष्टता के लगातार नए बेंचमार्क स्थापित कर रहा है. इसी क्रम में टीम एसएमएस-न्यू ने निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश के नेतृत्व और अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी व मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-न्यू) अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में फ्लाइंग टंडिश से सिंगल सिक्वेंस में 100 हीट कास्टिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया है. बोकारो स्टील के संचार प्रमुख मणिकांत धान के अनुसार लगभग 70 घंटे तक लगातार चली इस कास्टिंग की शुरुआत 7 मार्च को हुई थी. और 10 मार्च को यह सम्पन्न हुई. इससे पहले टीम एसएमएस-न्यू ने 22 फरवरी को फ्लाइंग टंडिश से सिंगल सिक्वेंस में 64 हीट कास्टिंग का रिकॉर्ड बनाया था. एसएमएस-न्यू की इस उपलब्धि पर शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने अपने सहयोगियों के साथ एसएमएस-न्यू के अधिकारियों व कर्मियों को बधाई दी. उन्हें इस्पातकर्मियों को मिठाई खिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया और इस प्रदर्शन को जारी रखने का आह्वान किया. इस दौरान अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी व मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-न्यू) अरविंद कुमार भी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-former-students-organized-a-get-together/">यह
भी पढ़ें : कसमार : पूर्ववर्ती छात्रों ने किया मिलन समारोह का आयोजन [wpse_comments_template]
बोकारो : बीएसएल के एसएमएस-न्यू विभाग ने सिंगल सिक्वेंस में 100 हीट कास्ट कर बनाया नया रिकॉर्ड

Leave a Comment