Search

 
 
 

बोकारो : 20 पुड़िया हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

 
Bokaro : माराफारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को बांसगोरा से हेरोइन के साथ तस्कर दिलीप शर्मा उर्फ कारु को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 20 पुड़िया हेरोइन बरामद किया गया है. जिसका वजन पांच ग्राम है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि जेल गए आरोपी को गन्नी नामक तस्कर से हेरोइन की खेप मिलती थी. जिसे वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ग्राहकों तक पहुंचाता था. गन्नी पेशेवर मादक पदार्थ तस्कर है, जो माराफारी पुलिस के हाथों गिरफ्तार होकर कई बार जेल जा चुका है. माराफारी थाना क्षेत्र का कई इलाका मादक पदार्थ की तस्करी के लिए पुलिस रिकॉर्ड में सुर्खियों में रहा है. इस क्षेत्र से लगातार अंतराल पर प्रतिबंधित ब्राउन शुगर, हेरोइन, गांजा जैसे मादक पदार्थ तस्करों के साथ बरामद होते रहे हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-hemant-soren-will-not-be-able-to-complete-his-term-kunal-sarangi/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : हेमंत सोरेन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे : कुणाल सारंगी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही