Search

 
 
 

Bokaro :  दो पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह स्थित डुमरो क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है.  उसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और 8,450 रुपये नकद राशि भी बरामद की गई है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गनी अंसारी के रूप में हुई है.
 

Bokaro :   माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह स्थित डुमरो क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है.  उसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और 8,450 रुपये नकद राशि भी बरामद की गई है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गनी अंसारी के रूप में हुई है. 

जानकारी के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति 20 पुड़िया ब्राउन शुगर घूम-घूमकर बेच रहा है. सूचना के बाद मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, गठित टीम ने रविवार देर रात डुमरो क्षेत्र में छापेमारी की और ब्राउन तस्कर गनी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.  


 मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि गनी अंसारी के इस गौरखधंधे में संलिप्त लोगों की पहचान की जारी है, जो नशे के कारोबार करते हैं. कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. सूत्रों के अनुसार, गनी जिस पेशेवर नेटवर्क के साथ काम करता है, पुलिस सघन पूछताछ कर इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने की कोशिश कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही