Search

 
 
 

बोकारो : बेटे ने अपनी मां की पीट पीट कर हत्या कर दी, गिरफ्तार

बोकारो से पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है
 

Bokaro : बोकारो से पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है

 

घटना सेक्टर 12 थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक बीती रात घर में किसी बात को लेकर मां उर्मिला देवी(60) और 48 वर्षीय बेटे राजू कुमार के बीच विवाद हो गया.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि बेटे ने लाठी-डंडे और लात-घूसों से मां की बेरहमी से पिटाई की, जिससे मां बुरी तरह घायल हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना के पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जख्मी महिला को बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा जहां उसकी  मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी बेटे राजू कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

 सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर 12 थाना को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल उर्मिला देवी को  सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

 

 पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी बेटे राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही