Search

 
 
 

बोकारो : सोरेन परिवार ने झारखंड में लूट व भ्रष्टाचार को बढ़ाया - सालखन

 

बोकारो में सरना धर्म कोड को लेकर जनसभा का आयोजन

Bokaro : बोकारो स्थित बिरसा आश्रम नयामोड़ में आदिवासी सेंगेल अभियान ने सरना धर्म कोड आंदोलन को लेकर जनसभा का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता सेंगेल के झारखड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा व संचालन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने किया. सभा में उपस्थित सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि सोरेन खानदान से शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन के पांच बार मुख्यमंत्री बनने से भी शहीदों का सपना आबोआग दिशोम आबोआग राज उल्टी दिशा में जा रही है. यह सरकार लूट, झूठ, भ्रष्टाचार व विज्ञापन पर सवार है. पहले झारखंड को साढ़े तीन करोड़ रूपये में कांग्रेस को बेचा अब मरांग बुरु को जैनों के हाथों बेच दिया. पूर्व सांसद ने कहा कि यह परिवार खुद सीएनटी, एसपीटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए नाम बदलकर जमीन हड़पता है. केवल वोट के लिए सरना धर्म कोड की बात करता है. स्थानीयता, आरक्षण व नियोजन के नाम पर सोरेन परिवार ने सबको ठगने का काम किया है.

5 नवंबर को रांची में होगी विशाल जनसभा

सालखन मुर्मू ने कहा कि सरना धर्म कोड के लिए आंदोलन लगातार जारी है. इसको लेकर आगामी 5 नवंबर को रांची में विशाल जनसभा होगी. सरना धर्म कोड आंदोलन की सफलता के लिए सरना जागरण सभाओं का आयोजन 15 सितंबर को जमशेदपुर में, 16 सितंबर को बोकारो में और 17 सितंबर को सिदो मुर्मू इनडोर स्टेडियम, दुमका में आयोजित किया गया है. सभा में उपस्थित सेंगेल के केंन्द्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, हराधन मरांडी, बिरेन्द्र कुमार बास्के, सुखदेव मुर्मू, बाहाराम हांसदा, विदेशी महतो, भारत महतो, ललित नारायण आदि ने सभा को संबोधित किया. सभा में जयराम सोरेन, भीम मुर्मू, गोपीनाथ मुर्मू, कालीचरण किस्कू, ललिता सोरेन, रामकुमार मुर्मु, आनंद टुडू, विजय टुडू, चंद्रमोहन मार्डी, सुगदा किस्कू, गुलाबी टुडु, संतोष मुर्मू, धनंजय मुर्मू, सोनाराम मुर्मू, जगदेव हेम्ब्रम, महेश सोरेन, बुटन बेसरा, मनीलाल हांसदा, ठाकुर महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-this-time-25-idols-of-ganesh-will-be-installed-in-the-railway-ground-puja-pandal/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : रेलवे मैदान पूजा पंडाल में इस बार स्थापित होंगी गणेश की 25 प्रतिमाएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही