Search

 
 
 

बोकारो : एसपी एकादश ने पत्रकार एकादश को 44 रनों से किया पराजित

 
Bokaro : पुलिस केंद्र बोकारो में 7 जनवरी को एसपी एकादश एवं पत्रकार एकादश टीम के बीच मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में एसपी एकादश की टीम ने पत्रकार एकादश को हराकर 44 रनों से मैच जीत लिया. एसपी एकादश टीम के कप्तान बोकारो एसपी चंदन कुमार झा एवं पत्रकार एकादश टीम के कप्तान नीरज सिंह ने टॉस किया. पुलिस एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 12 ओवर के मुकाबले में एसपी एकादश ने 113 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए पत्रकार एकादश ने 12 ओवर में 69 ही बना पाए. एसपी एकादश की टीम में बेरमो एसडीपीओ सतीशचंद्र झा, चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे. पत्रकार एकादश की टीम में सुरेंद्र प्रसाद, संजीव सिंह, मनीष राय, चूमन कुमार, हिमांशु वर्मा, मृत्युंजय मिश्र, दीपेंद्र प्रभंजन समेत कई पत्रकार शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520526&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पढ़ाई में एकाग्रता के लिए तनाव से मुक्ति जरूरी : डॉ.एएस गंगवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही