Search

 
 
 

बोकारो : मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन, वोटर आइडी से जोड़ा गया आधार नंबर

 
Bokaro : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के वोटर आइडी कार्ड को उनके आधार नंबर से जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. सभी केंद्रों पर सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) उपस्थित थे. जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लोगों द्वारा प्रपत्र 6 बी (वोटर आइडी कार्ड से आधार नंबर जोड़ने का प्रपत्र) का आवेदन जमा किया गया. उल्लेखनीय हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया गया. आयोग कि मंशा सभी मतदाताओं का वोटर आइडी कार्ड से आधार नंबर जोड़ने का है. किसी भी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने और मौजूदा मतदाताओं के प्रमाणीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने आधार कार्ड को वोटर आइडी कार्ड से लिंक करने का अभियान शुरू किया है. इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन ने मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों में आयोजित शिविर का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें–दो">https://lagatar.in/illegal-foreign-liquor-worth-two-lakhs-seized-driver-arrested/">दो

लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही