Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 9 फरवरी से प्रखंडों में विशेष दिव्यांग शिविर का होगा आयोजन : डीसी

Bokaro : बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि 9 फरवरी से प्रत्येक प्रखंड में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर आगामी 22 मार्च तक चलेगा. शिविर की शुरुआत चास प्रखंड से होगी. शिविर में मेडिकल बोर्ड ऑन स्पॉट दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करेगी. इसके लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी भी शिविर में उपस्थित होंगे. डीसी ने दिव्यांगजनों से प्रखंडों में आयोजित शिविरों में शामिल होने की अपील की है. डीसी ने बताया कि शिविर की जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य सहिया व आंगनबाड़ी कर्मियों से मिल सकती है. स्कूली बच्चे अपने विद्यालय के शिक्षक से संपर्क करें. सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआइसी) को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिले के वरीय पदाधिकारियों को भी अलग-अलग प्रखंड के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.  

      प्रखंडों में इन तिथियों को लगाया जाएगा शिविर

जिले के चास प्रखंड में 9 व 16 फरवरी और 15 व 22 मार्च को, चंदनकियारी प्रखंड में 10,17 व 24 फरवरी और 3 मार्च को, जरीडीह प्रखंड में 11 फरवरी व 01 मार्च को, कसमार प्रखंड में 13 फरवरी व 4 मार्च को, पेटरवार प्रखंड में 21 व 28 फरवरी और 11 मार्च को, नावाडीह प्रखंड में 15 व 22 फरवरी को, गोमिया प्रखंड में 14 व 27 फरवरी और 18 मार्च को, बेरमो प्रखंड में 20 फरवरी व 13 मार्च को और चंद्रपुरा प्रखंड में 25 फरवरी व 14 और 21 मार्च को विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा.

             चास में लगेगा विशेष दिव्यांग शिविर

चास प्रखंड के प्रखंड परिसर में गुरुवार को विशेष दिव्यांग शिविर लगेगा. इसके लिए सीएचसी चास के डॉ.अनिल कुमार, सीएचसी चन्दनकियारी के डॉ.श्रीनाथ, सदर अस्पताल बोकारो के डॉ.आरपी सिंह और डॉ.निति रानी को प्रतिनियुक्त किया गया है. यह">https://lagatar.in/bermo-pds-shopkeepers-strike-continues-for-the-second-day/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही