Search

 
 
 

बोकारो : जारंगडीह चर्च में गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थना

 
Kathara (Bokaro) : बोकारो जिले के जारंगडीह स्थित ढोरी माता तीर्थालय (चर्च) में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना कर प्रभु यीशु के बलिदानों को याद किया गया. प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में मसीही विस्वासी शरीक हुए और अनुष्ठान में भाग लिया. समाज के लोगों ने गुनाहों की माफी मांगते हुए क्रॉस को चूमकर प्रभु यीशु को याद किया. फादर माइकल लकड़ा ने अपने प्रवचन में गुड फ्राइडे का महत्व समझाया. कहा कि यह दिन ईसाई समुदाय के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यह पर्व मानव समाज में प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देता है. गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था, जिस कारण इस दिन शोक मनाते हैं. विशेष प्रार्थना सभा में जारंगडीह व कुरपनिया की सभी धर्म बहनों सहित ईसाई समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/fake-whatsapp-id-created-in-the-name-of-dhanbad-dc/">धनबाद

डीसी के नाम से बनाई फेक वाट्सएप आईडी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही