Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चिन्हित भूमि का सत्यापन कर प्रक्रिया में लाएं तेजी : डीसी

Advertisement
Advertisement

चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

Bokaro :  बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी कुलदीप चौधरी ने सोमवार को चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि की आवश्यकता एवं उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की. मौके पर चास के अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, चास अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं चास अंचलाधिकारी उपस्थित थे. डीसी कुलदीप चौधरी ने अपर नगर आयुक्त से निगम क्षेत्र में किन योजनाओं के लिए भूमि की आवश्यकता को लेकर जानकारी ली. इस पर बताया कि ईएसआर के पहुंच पथ के लिए, फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) के लिए एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) के लिए भूमि की आवश्यकता है. सभी के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है. डीसी ने बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी से संबंधित चिन्हित भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. भूमि की प्रकृति, जीएम, रैयत आदि का सत्यापन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भी संबंधित रैयत भूमि को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. जानकारी हो कि, फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) के लिए कालापत्थर में, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) प्लांट के लिए अलकुशा में भूमि चिन्हित किया गया है. वहीं, फुदनीडीह में ईएसआर के लिए पहुंच पथ बनाया जाना है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-villagers-enraged-after-womans-death-hospital-vandalized/">पलामू

: महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट (Video)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही