Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : न्यायिक पदाधिकारियों के आवास मरम्मत व निर्माण कार्य में लाएं तेजी : पीडीजे

Bokaro : न्याय सदन सभागार में बुधवार 19 अप्रैल को जिला सब कमेटी व जिला स्तरीय निगरानी कमेटी (डीएलएमसी) की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना ने की. पीडीजे कुमारी रंजना अस्थाना ने बैठक में उपस्थित भवन प्रमंडल विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता को न्यायिक पदाधिकारियों का आवास मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. वहीं, पूर्व से संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने को कहा. उन्होंने फैमिली कोर्ट जज व लेबर कोर्ट जज के आवासीय परिसर की फैंसिंग (चहारदीवारी) कार्य को भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा कोर्ट परिसर में पार्किंग शेड, सोलर पैनल कंट्रोल रूम के निर्माण को कहा. वहीं, तेनुघाट स्थित कोर्ट व न्यायिक पदाधिकारियों के आवास से संबंधित सिविल कार्य को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने पुलिस को विभिन्न मामलों के आरोपितों की पेशी न्यायालय के समक्ष ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने एसपी को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी थाना प्रभारी ससमय मामलों से संबंधित केस डायरी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें. बैठक में उत्पाद विभाग द्वारा दर्ज मामलों पर कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश देते हुए एक सप्ताह में ऐसे मामलों की सूची समर्पित करने को कहा. बैठक में कोर्ट परिसर, डीसी-एसपी कार्यालय, कोर्ट चौक, जज निवास आदि स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने को लेकर हुए कार्य पर भी चर्चा हुई. अगले सप्ताह सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन कार्य का निरीक्षण को लेकर संबंधित कार्यरत एजेंसी को बुलाने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अलोक कुमार दूबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बोकारो योगेश कुमार सिंह, सीजेएम दिव्या मिश्रा, पीपी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित न्यायिक पदाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-regular-brushing-and-proper-diet-are-necessary-for-healthy-teeth/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : हेल्दी दांतो के लिए नियमित ब्रश और सही खानपान ज़रूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही