Search

 
 
 

बोकारो : आत्माकर्मियों ने कल्ला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

 
Bokaro : झारखंड के सभी जिलों में आत्माकर्मी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. कृषि, पशुपालन एंव सहकारिता विभाग बोकारो के संयुक्त जिला कृषि कार्यालय के कृषि भवन के समक्ष काला बिला लगाकर सभी आत्माकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया. 5 सितंबर को कलमबंद, कामबंद कर हड़ताल करते हुये सभी कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे. वहीं 7 सितंबर से झारखंड के सभी आत्माकर्मी सामूहिक हड़ताल में भी रहेंगे. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mass-will-continue-to-fight-against-exploitation-oppression-and-injustice-agam-ram/">धनबाद:

 शोषण, जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ती रहेगी मासस : आगम राम

मांगे पूरी होने पर ही टूटेगी हड़ताल-आत्माकर्मी

सभी आत्माकर्मी कृषि, पशुपालन एंव सहकारिता विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान विभाग, सांख्यकी विभाग एंव झारखंड सरकार के तमाम योजनाओं को विगत 11 वर्षों से ससमय पूर्ण करते आ रहे है. इसी वज़ह से झारखंड सरकार को दो बार राष्ट्रीय स्तर का कृषि कर्मण अवॉर्ड, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जा चुका है. इसके साथ ही साथ प्रखण्ड, अंचल अनुमंडल एंव उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न आदेशों का निष्ठापूर्वक अनुपालन करते आ रहें हैं. इसके बावजूद भी हम सभी आत्माकर्मी बंधुआ मजदूर की तरह कार्य करते रहें हैं. नेताओं ने कहा कि जब तक आत्माकर्मियों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. हमारी मुख्य मांग, कृषि, पशुपालन एंव सहकारिता विभाग के रिक्त पदों में समायोजन की है, जिसपर पहल नहीं हुई तो आंदोलन जारी रखना हमारी मजबूरी होगी. इसे भी पढ़ें–चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-development-of-panchayat-area-is-not-happening-due-to-lack-of-funds-radhanath-murmu/">चाकुलिया

: फंड के अभाव में नहीं हो रहा पंचायत क्षेत्र का विकास : राधानाथ मुर्मू [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही