Search

 
 
 

बोकारो : बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए खेलकूद जरूरी- डीसी

 

डीपीएस बोकारो में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन

Bokaro : डीपीएस बोकारो में 34वां वार्षिक क्रीड़ा उत्सव `समागम` का आयोजन गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. विद्यालय के सभी छह सदनों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. `प्रगति की ओर` थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति का सुंदर संदेश दिया. मुख्य अतिथि बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है. प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि खेल अनुशासन, मर्यादा, टीम भावना और आपसी तालमेल सिखाता है. उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में डीपीएस बोकारो की कटिबद्धता व्यक्त की. इस मौके पर बच्चों ने डिजिटल इंडिया, प्रोग्रेसिव इंडिया पर आधारित मास ड्रिल, फील्ड डिस्प्ले, समूह नृत्य व जुम्बा डांस की प्रस्तुति दी. छात्राओं ने नृत्य व कराटे प्रदर्शन से आत्मरक्षा का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट भी किया. अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए डीपीएस बोकारो की ओर से संचालित `दीपांश शिक्षा केन्द्र` के बच्चों ने स्वावलंबन को दर्शाता सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया. एयरो लैब के बच्चों ने रॉकेट्री, एविएशन व एयरोनॉटिक्स का जीवंत प्रदर्शन किया. हेलीकॉप्टर, एयरक्राफ्ट की उड़ान ने लोगों को खूब लुभाया. समारोह में जीजीपीएस सेक्टर-5 के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर रेजी सी वर्गीस, चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, एआरएस पब्लिक स्कूल के निदेशक आरएल यादव, प्राचार्य विश्वजीत पात्रा, जीजीपीएस चास के प्राचार्य अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-crowd-of-devotees-gathered-to-spread-chadar-at-the-samadhi-of-langta-baba/">गिरिडीह

: लंगटा बाबा की समाधि पर चादरपोशी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही