Search

 
 
 

पिंड्राजोरा थाना मामले में बोकारो एसपी की कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित 28 पुलिसकर्मी निलंबित

पिंड्राजोरा थाना कांड में लापरवाही सामने आने पर बोकारो एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है.  जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2025 को 37 वर्षीय महिला के पति द्वारा पिंड्राजोरा थाना में आवेदन देकर बताया गया था कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया गया है.
 

Bokaro : पिंड्राजोरा थाना कांड में लापरवाही सामने आने पर बोकारो एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2025 को 37 वर्षीय महिला के पति द्वारा पिंड्राजोरा थाना में आवेदन देकर बताया गया था कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया गया है.

 

इस संबंध में पिंड्राजोरा थाना में मामला दर्ज किया गया था.कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान पाया गया कि मामले में अनुसंधान कमजोर तरीके से किया गया तथा अभियुक्त को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई.

 

इस दौरान सिटी डीएसपी चास के नेतृत्व में छापेमारी कर चार दिनों के अंदर अपहृता को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. बरामदगी के समय पीड़िता के पास से मोबाइल, पहना हुआ कपड़ा और अन्य सामग्री भी जब्त की गई.

 

जांच में स्पष्ट हुआ कि पिंड्राजोरा थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा कांड के अनुसंधान में अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया. मामले को गोपनीय नहीं रखा गया और अभियुक्त को फायदा पहुंचाने, पैसे के लेन-देन तथा अभियुक्त से संपर्क करने जैसे आरोप सामने आए. इसके कारण पीड़िता की बरामदगी में देरी हुई.

 

इसी आधार पर संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबित कर्मियों में थाना प्रभारी  सहित 10 एएसआई, 5 हवलदार, 2 चालक और 11 आरक्षी शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही