Search

 
 
 

बोकारो : श्री श्री रानी सती भादो महोत्सव, भक्तों ने लगाये जयकारे

 
Bokaro : श्री श्री रानी सती दादी जी के भादो महोत्सव के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन चास के धर्मशाला मोड़ स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में की गई. प्रथम दिन भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया. महिलाओं ने सर्व सुहागन के लिए मां का मंगल पाठ किया, दूसरे दिन सांध्या चतुर्दशी, भव्य ज्योत, भव्य श्रृंगार, औऱ रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें रामगढ़ से श्वेता अग्रवाल एवं ग्रुप के द्वारा भक्ति भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया. श्री श्री रानी सती दादी को छप्पन भोग एवं भव्य श्रृंगार कराया गया. चतुर्दशी की रात में हजारों श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. जिसके पश्चात भादो अमावस्या के दिन सुबह से समाज के समस्त भक्तजनों ने मावस की छोंक लगायी एवं खीर पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-double-murder-in-patna-city-in-childrens-fight-two-children-also-injured/">बिहार

: बच्चों की लड़ाई में पटना सिटी में डबल मर्डर, दो बच्चे भी घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही