Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : लिट्टी-चोखा पार्टी में चाकूबाजी, युवक की हत्या

Bokaro : चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी स्थित मैदान में 31 दिसंबर की रात लिट्टी-चोखा पार्टी में चाकू से प्रहार कर एक युवक की हत्या कर दी गई. चास थाना प्रभारी मो. रुस्तम ने बताया कि मैदान में लोग पिकनिक मनाने जुटे थे. किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद छिड़ने से मारपीट हुई. इसी बीच किसी ने युवक पर चाकू से प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम बोकारो सेक्टर-1 बी निवासी शक्ति कुमार ठाकुर है. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. युवक की हत्या के खिलाफ अब तक किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. चाकू किसने चलाई इसका पता जांच के बाद ही चलेगा. घटना को देखते हुए 1 जनवरी को नव वर्ष के अवसर पर जिले के पिकनिक स्पॉट पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. शराब का सेवन करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=206083&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 23 से 25 दिसंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही