Search

 
 
 

बोकारो : ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ में कई विभागों के लगेंगे स्टॉल

 
Bokaro :  आगामी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के सफल आयोजन और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभांवित करने को लेकर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शुक्रवार को सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जिले के सभी प्रखंड स्तरीय बीडीओ/सीओ/प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी शामिल हुए. उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का उद्देश्य व लक्ष्य के संबंध में सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया. डीसी ने कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे. ज्यादा से ज्यादा लोग जो आहर्ता को पूरा करते हैं उन्हें सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करना है. उन्होंने विभागवार लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए विभाग के वरीय पदाधिकारी को जरूरी दिशा–निर्देश दिये. बता दें कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का शुभारंभ आगामी 12 अक्टूबर से होगा. कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर 2022 तक संचालित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dc-saheb-whom-should-the-public-tell-the-complaint-your-officers-do-not-come-to-the-office-till-12-oclock/">धनबाद

: कार्मिक नगर में 8 से 15 अक्टूबर तक भागवत कथा का रसपान करेंगे लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही