Search

 
 
 

बोकारो : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

 
Bokaro : नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने  हेल्पिंग हैंड्स चास-बोकारो चैप्टर के सदस्यों के साथ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड वासियों के खुशहाली की कामना की. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नव वर्ष संकल्प लेने का दिन है. कांग्रेस ने नया झारखंड गढ़ने का संकल्प लिया है. कांग्रेस राज्य के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आदिवासियों का विकास चाहती है. मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद मिला तो सुख-समृद्धि से संपन्न झाऱखंड बनना संभव है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं झारखंड को बेहतर राज्य बनाने की कोशिश करूंगा. हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक गोपाल मुरारका ने कहा कि संस्था के  सदस्यों ने मन्नत मांगी थी कि राजेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना करूंगा. मन्नत पूरा होने पर सदस्यों ने पूजा-अर्चना की. मौके पर संजय सोनी, केके मधु, चंद्रपाल चंदानी, अनूप पांडेय, रंजीत कुमार, पप्पू चौधरी, नितिन खंडेलवाल, दीपक जालान समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=514544&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 24 घंटे बाद भी लापता युवती का पता नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही