Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Bokaro : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह और भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव का चास में स्वागत किया गया. रांची से धनबाद जाने के क्रम में दोनों पार्टी पदाधिकारियों का भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश बरनवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अगवानी की. ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने पूरे तंत्र को लूट खसोट में लगा दिया है, जिससे राज्य के राजस्व को नुकसान हो रहा है. झारखंड विकास के क्षेत्र में पिछड़ गया है. भाजपा की सरकारों ने झारखंड में ईमानदार नेतृत्व और सुशासन दिया. मौके पर जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित विपिन कुमार, अजीत भगत, शिव शंकर राय, रंजीत बरनवाल, अनूप कुमार, रोहित बरनवाल, संतोष कुमार, सौरभ कुमार, दीपक कुमार दास, महेश कुमार, प्रेमचंद, सत्येंद्र कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/bokaro-politicians-have-become-brokers-pappu-yadav/">यह

भी पढ़े : बोकारो : राजनीति में नेता हो गये हैं दलाल : पप्पू यादव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही