Search

बोकारो स्टील प्लांट का होगा आधुनिकीकरण, उत्पादन लक्ष्य बढ़ेगा

Dinesh Kumar Pandey Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट में स्टील के गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में पहल की जा रही है. प्लांट के हॉट स्ट्रीप मिल को हाइटेक करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. इसके लिए लगभग 238 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. साथ ही उत्पादन लक्ष्य को भी बढ़ाया जायेगा. उत्पादन 2030 तक 14 मिलियन टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. गुणवत्ता को सुधारने के लिए इस यूनिट का आधुनिकीकरण शुरू किया जायेगा. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ऑटोमेशन सिस्टम से 4.5 हॉट रोल क्वायल का निर्माण हो रहा है. इसे भी पढ़ें-  प्रमोद">https://lagatar.in/pramod-sawant-took-oath-as-the-chief-minister-of-goa-many-ministers-including-prime-minister-modi-were-present/">प्रमोद

सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई मंत्री थे मौजूद    
जानकारी के अनुसार नया प्लांट इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार होगा. इसके साथ ही पुराने प्रोजेक्ट को बंद किये जाने की सम्भावना है. बता दें कि पूर्व में 1111.24 करोड़ रुपये खर्च किया जाना था. लेकिन 571.06 करोड़ रुपए ही खर्च किये जा सके थे. प्रबंधन पूर्व में हुई भूल को सुधारने में जुटा है. निदेशक इंचार्ज अमलेंदु प्रकाश के नेतृत्व में तेजी से काम किया जा रहा है. संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि प्लांट के आधुनिकीकरण के बाद भारत के अलावा विदेशों की मांग भी पूरी की जायेगी. आधुनिकीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है. इसका दूरगामी लाभ होगा. इसे भी पढ़ें-  भ्रष्ट">https://lagatar.in/insolvency-law-modi-government-has-become-a-tool-to-save-corrupt-industrialists/">भ्रष्ट

उद्योगपतियों को बचाने का औजार बन गया है मोदी सरकार का दिवालिया कानून 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//