Search

बोकारो : इस्पातकर्मियों को मिली वित्तीय प्रबंधन की जानकारी

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के जल प्रबंधन विभाग में कार्यस्थल पर कार्मिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई. बीएसएल के जल प्रबंधन विभाग में कर्मियों को बीएसएल के नियमों व प्रावधानों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (जल प्रबंधन) एल उपाध्याय, महाप्रबंधक (कार्मिक) बीके बढ़िया, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) वीके गुप्ता सहित जल प्रबंधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान सहायक (कार्मिक) एआर शर्मा ने कर्मियों को अवकाश से सम्बंधित विभिन्न नियम, फाइनल सेटलमेंट, सेवानिवृति के दौरान मिलने वाली सुविधाएं, ईएफबीएस, ईपीएस-95 इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया. यह">https://lagatar.in/dharma-jagran-samiti-celebrated-holi-milan-ceremony/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : तीन राज्यों में भाजपा गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई होली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp