Search

 
 
 

बोकारो : जिले में कुश्ती के खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार- धर्मवीर

 

खिलाड़ियों को बढ़ावा देने व खेल के विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा

Bokaro : बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वर्षों से बोकारो में खेल के नाम पर केवल खेला हो रहा है. खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के नाम पर केवल ढकोसला किया जा रहा है. बीएसएल के खेल विभाग की लापरवाही के चलते प्रतिभावान खिलाड़ी उभर नहीं पा रहे हैं. वहीं, जिला प्रशासन का खेल विभाग समुचित सहयोग नहीं करता है. उन्होंने कहा कि जिले से पिछले साल हुए नेशनल गेम्स में मात्र 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें 2 कुश्ती से और 2 तीरंदाजी के थे. बोकारो के दोनों पहलवानों में चंदन कुमार ने 65 केलो फ्री स्टाइल में व नीतीश कुमार ने 57 किलो फ्री स्टाइल में झारखंड में प्रतिनिधित्व किया. इन खिलाड़ियों को न तो जिला प्रशासन से,  न ही बीएसएल प्रबंधन से किसी तरह का प्रोत्साहन मिला. जिला कुश्ती संघ के पहलवानों ने झारखंड में अपना परचम लहराया है. लगातार तीन बार राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन बने और शिल्ड प्राप्त किया. मौके पर चंदन कुमार, नीतीश कुमार, मृत्युंजय नाथ चौधरी, चिंटु कुमार,रवि कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, विकास कुमार, सुजीत कुमार,अनुज कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-it-is-the-responsibility-of-the-brothers-to-protect-the-honor-of-the-sisters-in-the-society-dayal-kumar/">बोकारो

: समाज में बहनों के सम्मान की रक्षा की जिम्मेदारी भाइयों पर- दयाल कुमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही