Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : लिंग आधारित हिंसा के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया नुक्कड़ नाटक

Bokaro : चास नगर निगम के डे-एनयूएलएम कोषांग की ओर से चास के आईटीआई मोड़ पर मंगलवार को ‘नयी चेतना पहल बदलाव की’ के तहत लिंग आधारित हिंसा के विरोध में ज़न जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का उद्घाटन नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ हम सभी को एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के चार स्थान कौशल विकास केंद्र राम नगर कॉलोनी, गोप टोला, टेलीडीह हारी मंदिर, वार्ड विकास भवन और विस्थापित चौक में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इससे पूर्व संस्था सहयोगिनी के नुक्कड़ नाटक की शुरुआत नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह व कार्यापालक पदाधिकारी छबिबाला बारला के संयुक्त रुप से झंडा दिखाकर किया. कार्यक्रम में सक्रिय रूप में चास नगर निगम के सिटी मिशन प्रबंधक सुषमा बाला उरांव, सामुदायिक संगठन कर्ता तबस्सुम खातुन, सुजाता रॉय, एस तिग्गा व सहयोगिनी निदेशक गौतम सागर, नुक्कड़ नाटक के टीम के कुमार गौरव, अशोक कुमार, बेनू कुमारी, रिंकी कुमारी, धीरेन्द्र महतो, मंटू कर्माली, सुनील कालिंदी, गोप टोला के शीलू गोप, नेवारी गोप,  भक्ति पद गोप, नगर निगम से  रूबी,  किरण,  नीलम,  रेखा उपस्थित रही. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-two-day-akhand-ashtajam-begins-langar-organized/">बोकारो

: दो दिवसीय अखंड अष्टजाम शुरू, लंगर आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही