Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीपीएस में विद्यार्थियों ने सीखी छऊ मास्क बनाने की कला

Bokaro : संस्कृति, कला और पारंपरिक धरोहरों से अवगत कराने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में सोमवार 8 मई को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. कलाकृति नामक इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को छऊ नृत्य से संबंधित मुखौटे (मास्क) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. [caption id="attachment_630984" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/DPS-BACCHE-300x161.jpg"

alt="" width="300" height="161" /> कार्यशाला में रंगने के बाद मुखौटों को दिखाते बच्चे[/caption] अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोक कलाकार फाल्गुनी सूत्रधर और त्रिगुणी सूत्रधर ने झारखंड, बंगाल और ओडिशा की प्रमुख लोक नृत्यशैली छऊ की महत्ता से बच्चों को परिचित कराया. उन्होंने ऑन द स्पॉट कागज की लुग्दी, मिट्टी, तार, कपड़ा, ऊन, बुरादा आदि से मास्क बनाकर इसे तैयार करने की बारीकियां समझाईं. इसके बाद बच्चों ने अपने तरीके से मास्क का रंग-रोगन कर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया. उन्होंने मां दुर्गा, भगवान गणेश, राक्षस आदि के मुखौटे तैयार किए. इस क्रम में पूर्व से तैयार मास्क की प्रदर्शनी भी लगाई गई. कार्यशाला में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए. इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने बच्चों में कौशल आधारित शिक्षा की दिशा में इस आयोजन को अहम बताया. उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य और अधिक अर्थोपार्जन के लिए पढ़ाई के अलावा कौशल-विकास जरूरी है. यह">https://lagatar.in/bermo-mla-honored-harsh-who-got-33rd-rank-in-nda/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : एनडीए में 33वां रैंक लाने वाले हर्ष को विधायक ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही