Search

 
 
 

बोकारो : विद्यार्थी हर साल अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं- प्राचार्य

 

सहयोगिनी ने कसमार में साइकिल रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Kasmar (Bokaro) : जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर के सहयोगिनी संस्था की ओर से 27 अगस्त रविवार को कसमारा में साइकिल रैली निकाली गई. गर्री पंचायत की मुखिया गीता देवी ने हरी झंडी दिखाकर कर रैली को रवाना किया. रैली कसमार प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर से शुरू होकर स्कूल चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य रामबाबू शुक्ला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपने-अपने जन्मदिन पर हर साल एक पौधा लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा में हाथ बंटाने का आह्वान किया. सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने लोगों से कहा कि पेट्रोल व डीजल चलित वाहनों का इस्तेमाल कम से कम करें. इसकी साइकिल राइडिंग व इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने की जरूरत है. सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने भी विचार रखे. साइकिल रैली में सहयोगिनी की सूर्यमणि देवी, मंजू देवी, कुमारी किरण, मिंटी कुमारी, अनंत कुमार सिन्हा, शेखर, विकास कुमार, रवि कुमार राय, गौतम सागर सहित शिक्षक धनंजय कुमार, रामबाबू शुक्ला, सुभय कुमार, अशोक कुमार रजवार, अमित कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-women-have-a-lot-of-fun-in-sawan-festival/">देवघर

: सावन महोत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही