Search

 
 
 

बोकारो : श्रेष्ठ समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं छात्र : शेखर

 
चंदनकियारी के महाल गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
Bokaro : चंदनकियारी के महाल स्थित नन्हें कदम परिसर में श्री नरेन किशोर शेखर एजूकेशनल ट्रस्ट की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के एक दर्जन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन किशोर शेखर ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य केवल सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का अदा करना है. उन्होंने बच्चों को अपने कैरियर पर ध्यान केंद्रित करने और सफलता हासिल करने की सलाह दी. प्रताप शेखर ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. ट्रस्ट शिक्षा के बढावा में आगे और मजबूती से काम करेगी. मौके पर कृष्णा सिंह, दीपाली मोदक, किशन, स्वीटि, अनंत मांझी, आदर्श, सोनामणी, अंजली, रीना आदि को सम्मानित किया गया. मौके पर प्रताप शेखर, शुभाशीष आचार्य, सचिन सिंह, अंजलि प्रमाणिक, प्रियंका रजवार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717830&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : शराबियों ने युवक के पेट में टूटी बोतल घुसेड़ा, हालत गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही