Search

 
 
 

बोकारो : छात्र अपना बैंक खाता अविलंब कराएं अपडेट- डीसी

 
Bokaro : बोकारो जिला कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान आवेदन के समय उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में हस्तांतरित किया था. लेकिन, कई छात्रों का बैंक अकाउंट बंद होने या मैपिंग नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति की राशि उनके खाते में नहीं पहुंच पाई. इसे देखते हुए डीसी विजया जाधव ने ऐसे सभी छात्रों को अपने बैंक खाते को अविलंब अपडेट कराने व अधिक जानकारी के लिए समाहरणालय स्थित जिला कल्याण शाखा कार्यालय से संपर्क करने को कहा है. जिन छात्रों के बैंक अकाउंट में छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित नहीं हुई है, उनमें कृष्ण हेंब्रम, सुमित कुमार, नीलू मरांडी, राहुल करमाली, संजय मरांडी, आदित्य कुमार घांसी, रितेश कुमार साहिस, प्रदीप रजक, मुकेश रजवार, बिट्टू कुमार, दीपक कुमार रजवार, रूपलाल रजवार, संतोष कुमार, धनंजय राय, गोल्डन मुर्मू,विक्की माली, धीरेंद्र मुर्मू आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-royal-family-reached-puranabandh-to-bring-mata-rani/">धनबाद

: माता रानी को लाने पुरनाबांध पहुंचा राजपरिवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही