Search

 
 
 

बोकारो : मैट्रिक /इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 
Bokaro :  मैट्रिक / इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट रिजल्ट लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.  चास महाविद्यालय चास में परिवर्तन क्लब के तत्वधान में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि शेखावत ने कहा कि बच्चों के लिए अपने कैरियर चुनने का यही सबसे सुनहरा अवसर है. चास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ओपी सिंह ने कहा कि पढ़ाई का बेहतर माहौल चास महाविद्यालय चास के अनेक छात्र देश के विभिन्न भागों में देश की सेवा कर रहे है और चास महाविदयालय की पहचान दिला रहे हैं. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-dry-tree-fell-on-the-road-road-jam-for-hours/">देवघर

: सड़क पर गिरा सूखा पेड़, घंटों सड़क जाम

सभी आगंतुकों ने रखे विचार

मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, प्राचार्य डॉ. ओ पी सिन्हा, डॉ रघुवर सिंह, डॉ केएन झा, घटियाली पूर्वी की मुखिया रूपा देवी, उपेंद्र कुमार गुप्ता, शिवेश शंकर झा, उपस्थित थे. सभी ने अपने-अपने विचार रखे. इस सम्मान समारोह के आयोजनकर्ता परिवर्तन क्लब के संस्थापक एवं पूर्व छात्र संघ सचिव युगदेव माहथा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ. मौके पर परिवर्तन क्लब के सक्रिय सदस्य सचिन कुमार महतो, जयदेव कर, पूजा पांडे विपिन कुमार सिंह, चिरंजीत मलिक, संदीप नायक और कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही