Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सब इंस्पेक्टर पर बैंककर्मी युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो की रहने वाली बैंककर्मी ने रांची एटीएस में पदस्थापित 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर रवि सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस सम्बंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद सब इंस्पेक्टर रविवार को समझौते के लिए थाना पहुंचा, जहां वह पीड़िता से बात करने लगा और मौका देखकर फरार हो गया. पीड़िता ने बताया कि आज रवि सिंह की शादी होने वाली है. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mla-honored-the-soldier-who-killed-three-terrorists/">बहरागोड़ा

: तीन आतंकियों को ढेर करने वाले जवान को विधायक ने किया सम्मानित इसकी जानकारी होने के बाद कल उसने सिटी थाने में लिखित शिकायत की थी. सब इंस्पेक्टर रवि सिंह बोकारो सेक्टर वन का रहने वाला है. पीड़ित लड़की ने बताया कि वह रांची के एक प्राइवेट बैंक में काम करती है. जब रवि रांची के अरगोड़ा में पदस्थापित थे, तो वर्ष 2018 में  रवि सिंह का बैंक में आना जाना था. इसी दौरान उनके साथ उसकी दोस्ती हुई और उसने शादी का प्रस्ताव रखा. उसके बाद से रवि सिंह ने शादी का झांसा से देकर शारीरिक संबंध बनाया. एक साल पहले रवि ने बताया था  कि घर वाले उसकी शादी कराना चाहते हैं. इसलिए हम लड़की देखने जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-criminals-blew-70-thousand-from-retired-teachers-account/">धनबाद

: साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड शिक्षक के खाते से उड़ाए 70 हजार लड़की देख कर हम उसे कैंसिल कर देंगे. उसके बाद वह वापस लौटा तो उसका मन मिजाज बदला हुआ था. बीते 20 नवंबर को उसने अपनी इंगेजमेंट होने की बात कही थी. तब मैंने उसका विरोध किया और मैंने 18 नवंबर को उनके पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी. पिता ने कहा कि कहीं भी चली जाओ कुछ नहीं होने वाला है. उसके बाद रवि ने इंगेजमेंट तोड़ने की झूठी बात हमसे कहीं.कल रात मैं अपने घर बोकारो आई हुई थी. इसी दौरान उसे वीडियो कॉल किया तो वीडियो कॉल में देखा कि उसके घर में शादी का सामान पड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें-पेटरवार">https://lagatar.in/union-minister-arjun-munda-welcomed-in-petarwar/">पेटरवार

में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत उसके बाद मैंने सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज की. लड़की ने बताया कि जिस प्रकार शादी की बात कह कर उसने हमारे साथ संबंध बनाया है हम चाहते हैं कि हमारे साथ शादी करें. जानकारी के मुताबिक आज रवि की शादी रांची में होने की सूचना है. थाने में लिखित शिकायत के बाद रवि थाने पहुंचा और लड़की से समझौते की बात कह कर थाने के बाहर बात करने लगा. इसी दौरान उसके परिवार के लोग आए और लड़की को बात में उलझाया और एक गाड़ी में रवि बैठ कर फरार हो गया. हालांकि पुलिस रवि की तलाश में जुट गयी है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही