Search

Bokaro : पत्नी की आत्महत्या मामले में सब इंस्पेक्टर संतोष यादव अरेस्ट, भेजा गया जेल

Ranchi : गोमिया थाना क्षेत्र में पत्नी की आत्महत्या के मामले में बोकारो पुलिस ने सब इंस्पेक्टर संतोष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनकी गिरफ्तारी रांची के ओरमांझी क्षेत्र से की गई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Ranchi : गोमिया थाना क्षेत्र में पत्नी की आत्महत्या के मामले में बोकारो पुलिस ने सब इंस्पेक्टर संतोष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनकी गिरफ्तारी रांची के ओरमांझी क्षेत्र से की गई.

बताया जाता है कि 26 जून को संतोष यादव की पत्नी पिंकी कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद 27 जून को पिंकी के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गोमिया चौक जाम कर संतोष यादव की गिरफ्तारी की मांग की थी.

Uploaded Image

गिरफ्तार  सब इंस्पेक्टर

मृतका के परिजनों ने संतोष यादव पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गोमिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही