Search

 
 
 

बोकारो :  सुधा दूध डिस्ट्रीब्यूटर को दिनदहाड़े घर में घुसकर अपराधकर्मियों ने मारी गोली

 
Bokaro : बोकारो में अपराधकर्मियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सुधा दूध के डिस्ट्रीब्यूटर पवन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है. डिस्ट्रीब्यूटर पवन के कंधे में गोली लगी है. घटना बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र की है. घटना के बारे में घायल पवन कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में रहता है, जहां पास के ही सुधा दूध फैक्ट्री में डिस्ट्रीब्यूटर का काम भी करता है. बताया कि शनिवार को उसके घर पर दो अज्ञात अपराधकर्मी मास्क लगाकर उस समय  प्रवेश किया जब वह घर में डिस्ट्रीब्यूटरशिप के कागज खंगाल रहे थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/hindu-jagran-manch-met-governor-for-damage-to-kali-and-hanuman-temples/">रांची

हिंसा में काली और हनुमान मंदिर को क्षति पहुंचाने को लेकर गवर्नर से मिला हिंदू जागरण मंच
इसी दौरान अपराधकर्मियों ने जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई. जहां एक गोली पवन कुमार के कंधे पर लगी. वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया. पवन कुमार ने  कहा है कि अपराधकर्मियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई. लेकिन शुक्र है कि गोली सिर पर नहीं लगी और कंधे में लगी. यह घटना सेक्टर 12 थाना से महज कुछ ही कदम की दूरी पर हुई. घायल व्यक्ति के कंधे में गोली फंसी हुई है और उसे निकालने की कोशिश बोकारो जेनरल अस्पताल में की जा रही है. वही सेक्टर 12 थाने की पुलिस इस कांड को दर्ज कर दोनों अज्ञात अपराधकर्मियों के तलाश में जुट गयी है. पुलिस ने सभी बिंदुओं पर ध्यान रखते हुए जांच प्रारंभ कर दी है. पुलिस का दावा है कि इस कांड से जल्द ही परदा उठेगा और दोनों अपराधकर्मी सलाखों के पीछे नजर आयेंगे.       [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही