Search

 
 
 

बोकारो : सुकन्या फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती

 
Talgadia (Bokaro) : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट ने शुक्रवार को चास स्थित प्रधान कार्यालय में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई. संस्था के संस्थापक सह सचिव अमल दास ने सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर फूल-माल चढ़ाकर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि माता सावित्री बाई ने अपनी मेहनत व पति के सहयोग से महिलाओं के लिए देश में पहला स्कूल खोला था. इसीलिए उन्हें शिक्षा की माता कहा जाता है. उन्होंने लोगों से सावित्री बाई फुले के सिद्धांतों पर चलने की अपील की. मौके पर जिला प्रभारी अशोक दास, उप जिला प्रभारी श्रीकांत दास, ममता देवी, रेणुका बाउरी, डिम्पल देवी, लक्ष्मी कुमारी, पविता देवी, जमुना कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/sixth-phase-of-tejashwis-worker-darshan-cum-dialogue-program-from-january-5/">तेजस्वी

की कार्यकर्ता संवाद यात्रा का छठा चरण 5 जनवरी से, पहले दिन मोतिहारी में कार्यक्रम
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही