Search

 
 
 

बोकारो : भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंडिया गठबंधन का करें समर्थन- कल्पना

 

गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में जैनामोड़ में सभा

Jaridih (Bokaro) : झामुमो की स्टार प्रचारक व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि इस बार चुनाव में पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है. गठबंधन बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगा. कल्पना सोरेन गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के समर्थन में गुरुवार को जैनामोड़ के मलहान टांड़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने लोगों से केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. कहा कि हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए जात-पात, भेदभाव भूलकर एकजुटता का परिचय देते हुए गठबंधन का समर्थन करें. प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने क्षेत्र के समुचित विकास के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा. कहा कि यदि उनकी जीत हुई, तो जनता के हर सुख-दुख में साथ रहेंगे. राज्य की मंत्री बेबी देवी ने कहा कि यह मेरे पति स्वर्गीय जगरनाथ महतो की कर्मभूमि है. उन्होंने क्षेत्र के विकास व आम जनता के लिए काम किया है. उनके मान-सम्मान के लिए अपना वोट इंडिया गठबंधन को दें. सभा की अध्यक्षता बोकारो जिला झामुमो अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने किया, जबकि संचालन अशोक कुमार मूर्मू ने किया. मौके पर झामुमो नेता जयनारायण महतो, मंटू यादव, संतोष रजवार, निशा हेम्ब्रम, मंजूर‌ अंसारी, मोहन मूर्मू, पंकज मरांडी, बाबूचंद सोरेन, पीएन पांडेय, निरंजन मिश्रा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-the-president-is-a-tribal-hence-he-was-not-invited-to-the-parliament-house-inauguration-and-ram-mandir-pran-pratistha-kalpana-soren/">डुमरिया

: राष्ट्रपति आदिवासी हैं इसलिए संसद भवन उद्घाटन और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं मिला आमंत्रण : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही