Search

 
 
 

बोकारो : स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट मेला का आयोजन, कई राज्यों की कलाओं से सजा क्राफ्ट मेला

 
Bokaro : स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट मेला का आयोजन बोकारो के सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में किया गया है. इस मेले में भारत के कई राज्यों के कलाकारों द्वारा निर्मित सामानों को ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा हैं. इस मेले में भारी संख्या में लोग आ रहे हैं और अपनी पसंद के सामान लेने पहुंच रहे हैं. स्वदेशी मेला के आयोजक जितेंद्र रजक ने बताया कि बिहार, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों के शिल्पकारों, कलाकारों द्वारा निर्मित समान मेला में उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-in-the-name-of-giving-insurance-money-in-patamda-arrested/">

 जमशेदपुर : गैस का दाम बढ़ने से जनता पर बुरा प्रभाव

 कई समान उचित मूल्य पर उपलब्ध

मेला में सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस कर दी गई है ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार का संकट नही हो. मेले मे खादी ग्रामोद्योग, काष्ट, चीनी मिट्टी, समान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया गया है. राजस्थान का आचार भी बाजार में उपलब्ध कराई गई हैं. इस मेले में दिल्ली का फैंसी ड्रेस, सहारनपुर का फर्नीचर. किचन सामग्री, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, जूट बैग, कानपुर का लेदर जैकेट व पर्स, दिल्ली की ब्लॉग प्रिंस कुर्ती, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आंध्रप्रदेश की क्रोशिया समेत घर में साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले सामान उपलब्ध है. स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट मेला में कई तरह के सामानों की बिक्री हो रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही