Search

 
 
 

बोकारो : स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती

 
Bokaro : बोकारो की लोहांचल कॉलोनी में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से रविवार को संस्थापक दत्तोपंच ठेंगड़ी की जयंती मनाई गई. समारोह में भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, सहकार भारती, सामाजिक समरसता मंच, सर्व पंथ समादर मंच सहित अन्य सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. पहले सत्र में सुबह 11 बजे भारत माता व दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. वक्ताओं ने राष्ट्रऋषि ठेंगड़ी की जीवनी पर प्रकाश डाला. दूसरा सत्र दोपहर 12 से 1 बजे तक चला, जिसमें समारोह का लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से देश के 542 ज़िलों को जोड़ कर किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर श्री श्री रविशंकर, आर सुन्दरम, अश्विनी महाजन व कश्मीरी लाल जुड़े थे. स्वदेशी जागरण मंच के बोकारो जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में अजय चौधरी, बिनोद कुमार, दिलीप वर्मा, अजय सिंह, कुमार संजय, विवेकानंद झा, नवीन सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, सुरेश सिन्हा, प्रेम प्रकाश, सुजीत कुमार, सुधीर रॉय, भीष्म  नारायण, अशोक रंजन, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-adityanaths-public-meeting-on-11th-in-nagarutari-hussainabad-panki-and-daltonganj/">योगी

आदित्यनाथ की 11 को नगरउटारी, हुसैनाबाद, पांकी व डाल्टनगंज में जनसभा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही