Search

 
 
 

बोकारो : मॉनसून से पहले एनएचएआई को अधिग्रहित भूमि का स्वामित्व देने का लक्ष्य

 

भारतमाला फेज टू वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट का मामला

Bokaro : भारतमाला फेज टू वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंर्तगत बोकारो जिले के जरीडीह, कसमार, पेटवार व गोमिया अंचल के 30 गांव आ रहे हैं. इसमें 1487 लोगों की भूमि एक्सप्रेस-वे की जद में आ रही है. यह जानकारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि मॉनसून से पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को अधिग्रहित भूमि का स्वामित्व देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि तय समय पर सड़क निर्माण कार्य हो सके. अभी तक करीब 50 फीसदी (740) पंचाटियों को उनकी भूमि के मुआवजे का भुगतान हो गया है. करीब 20 फीसदी (300) पंचाटी का स्वामित्व व अन्य विवादों के कारण मामला न्यायालय भेजा जाएगा है. वहीं, 30 फीसदी (447) पंचाटी के बीच मुआवजा भुगतान के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय ने अंचलवार कैम्प कोर्ट लगाकर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-28-students-of-kalyan-gurukul-got-jobs-in-chennai-company/">धनबाद

: कल्याण गुरुकुल के 28 छात्रों को चेन्नई की कंपनी में मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही