Search

बोकारो : यात्री से बदसलूकी का आरोपी टीसी सस्पेंड

आद्रा डिवीजन ने बांकुड़ा में किया ट्रांसफर, विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू
Bokaro : जून के पहले सप्ताह में बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्री के साथ टिकट कलेक्टर आसिफ की दुर्व्यवहार और मनमानी की शिकायत पर आद्रा रेल डिवीजन ने आरोपी टीसी को सस्पेंड करते हुए बांकुड़ा ट्रांसफर कर दिया है. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है. आद्रा रेलवे डिवीजन के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि यात्री की शिकायत पर घटना की जांच की गई. उसके बाद टीसी आसिफ को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. उसके खिलाफ डिसिप्लिन अपील (डीए) की कार्रवाई रेलवे ने शुरू कर दी है. [caption id="attachment_678511" align="alignnone" width="264"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/RAJESH-MUNDA-264x300.jpg"

alt="" width="264" height="300" /> मारपीट में घायल यात्री राजेश मुंडा की फ़ोटो[/caption]

                    क्या था मामला

राजेश मुंडा नामक यात्री से जब बोकारो रेलवे स्टेशन पर टीसी आसिफ ने टिकट दिखाने को कहा. उस वक्त कमजोर इंटरनेट की वजह से राजेश मुंडा को टिकट दिखाने में देर हो गई. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर टीसी ने उसे न सिर्फ भला बुरा कहा बल्कि यात्री को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट भी की गई. ऐसा आरोप भुक्तभोगी यात्री ने पदस्थापित टीसी पर लगाया था. इसी आरोप की जांच करते हुए विभाग ने टीसी पर कार्रवाई की है. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-vandihwas-tribals-are-wandering-from-door-to-door-for-water/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : पानी के लिए दर-दर भटक रहे वनडीहवा के आदिवासी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//