Search

 
 
 

बोकारो की शिक्षिका डॉ आशा रानी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

 
 Bokaro : बोकारो जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय चंदनकियारी की शिक्षिका डॉ आशा रानी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को उन्हें पुरस्कृत करेंगी. पुरस्कार के लिए चयन होने पर डॉ आशा रानी काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि राष्ट्रपति के हाथों वह पुरस्कृत होंगी. यह उनकी मेहनत का पुरस्कार है. झारखंड शिक्षक संघ की बोकारो जिला इकाई के संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ शक्ति पद महतो, प्रांतीय गुणात्मक शिक्षा समिति सदस्य धनंजय कुमार, श्वेता उपाध्याय, उजमा सुल्ताना आदि ने डॉ आशा रानी को बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-year-old-girl-and-bccl-employee-injured-in-separate-accidents-in-tetulmari/">धनबाद

: तेतुलमारी में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 साल की बच्ची व बीसीसीएल कर्मी घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही