Search

 
 
 

बोकारो : छात्र के हाथ से रक्षा सूत्र कटवाने वाला शिक्षक निलंबित

 

हिंदू संगठनों के दबाव में कार्मेल स्कूल प्रबंधन ने की कार्रवाई

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल (हिंदी मीडियम) के छात्र करण ठाकुर के हाथ में बंधा रक्षासूत्र (मौली) कटवाने के आरोपी शिक्षक अमित लकड़ा को स्कूल प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है. यह जानकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका जॉयस कुल्लू ने 20 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय नेताओं को दी. विहिप समेत अन्य हिंदू संगठनों के विरोध के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है.

यह है मामला

नौवीं कक्षा का करण ठाकुर हाथ में मौली (रक्षा सूत्र) बांधकर 18 जुलाई को स्कूल गया था. क्लास के मॉनिटर की शिकायत पर शिक्षक अमित लकड़ा करण को पकड़कर स्टाफ रूम में ले गए और हाथ में बंधा रक्षासूत्र हटवा दिया. छात्र ने इसका विरोध भी किया था. इसकी सूचना जब विश्व हिंदू परिषद के लोगों को मिली तो वे 19 जुलाई को स्कूल पहुंचे और प्राधानाध्यापिका जोयस कुल्लू से मिलकर आरोपित शिक्षक को स्कूल से निलंबित करने की मांग की.

पीड़ित छात्र को प्रताड़ित नहीं करे स्कूल : विनय कुमार

विश्व हिंदू परिषद धनबाद विभाग के संगठन मंत्री विनय कुमार, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सौरभ सिंह, दीपक वर्मा, विकास कुमार, सोमनाथ नायक, सुमन कुमार ठाकुर व छात्र की मां सहित कई लोग 20 जुलाई को स्कूल पहुंचे. विनय कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. लेकिन इसकी लिखित कॉपी उन्हें नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्र के साथ भविष्य में किसी तरह की प्रताड़ना नहीं होनी चाहिए. यदि ऐसा हुआ तो संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-ccl-and-samarpan-a-noble-initiative-planted-saplings/">बेरमो

: सीसीएल व समर्पण एक नेक पहल ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही