Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : रोचक गतिविधियों के साथ शिक्षकों ने सीखे सरल अध्यापन के गुर

Bokaro : नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीओई) पटना की ओर से डीपीएस बोकारो में एक्सपेरिएंशियल लर्निंग विषय पर आयोजित शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 16 अप्रैल को संपन्न हुआ. कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 60 से अधिक शिक्षकों ने सरल और व्यावहारिक अध्यापन के गुर सीखे. बाल भारती पब्लिक स्कूल औरंगाबाद (बिहार) की प्राचार्या साओली दत्ता और विद्या विकास पब्लिक स्कूल रांची की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने विद्यालय की कक्षा और किताबी दुनिया से बाहर आकर बच्चों की प्रतिभा निखारने के कई टिप्स दिए. कार्य़शाला में विषयवार पाठ्य-सामग्री आधारित पोस्टर-निर्माण, समाचार-पत्र से टॉपिक चुनकर प्रस्तुतीकरण समेत विभिन्न शिक्षण पैरामीटरों से जुड़े रोचक गतिविधियों के माध्यम सरल अध्यापन के गुर शिक्षकों को सिखाए गए. कार्यशाल के अंतिम सत्र में प्रतिभागी शिक्षकों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर उनकी प्रतिक्रिया ली गईं. विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने डीपीएस बोकारो की मेजबानी में हुई इस कार्यशाला के बारे में अपने-अपने अनुभव साझा कर अविस्मरणीय बताया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों में बेहतर अध्यापन-कला विकसित करने तथा विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण बताया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609695&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : इंटर कॉलेज व बीडी पब्लिक स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही