Search

 
 
 

बोकारो : पढ़ाई रुचिकर बनाने के शिक्षकों ने सीखे गुर

 
डीपीएस बोकारो में क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
Bokaro :  नई शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों के लिए पठन-पाठन को रुचिकर और प्रभावी बनाने के अभिनव प्रयास लगातार जारी है. इसी कड़ी में नवाचार आधारित अध्यापन कौशल विकसित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. 1 जुलाई को डीपीएस बोकारो में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीबीएसई के पटना सीओआई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बोकारो समेत धनबाद, हजारीबाग, रांची और अन्य जिलों से कुल 118 शिक्षक शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए कला का समावेश आवश्यक है. डीपीएस बोकारो की ओर से आगे भी पठन-पाठन को सुगम व रुचिकर बनाने के लिए प्रयास जारी रखा जाएगा. कार्यक्रम में डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल रांची के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी, निरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल कांके की वरिष्ठ शिक्षिका तनुश्री ने अध्यापन में कला के समावेश की विधियां बताईं. इसके अलावा वक्ताओं ने योजनाबद्ध अध्यापन पर भी बल दिया. चार सत्रों में हुए कार्यक्रम के दौरान चित्रांकन, गीत-संगीत, पेपर-क्राफ्ट, नृत्य के माध्यम बच्चों को पढ़ाने के गुर सिखाए गए. प्रतिभागी शिक्षकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया. अंग्रेजी, गणित, हिंदी, विज्ञान समेत अन्य विषयों के शिक्षकों ने कागज से तैयार अपनी कलाकृतियों के माध्यम विषय को समझाया. कार्यक्रम में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर रेजी सी वर्गीश विशेष रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685610&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार : पीएम सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही