Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन के खिलाफ शिक्षक हुए गोलबंद

Bokaro : प्लस 2 उच्च विद्यालय पेटरवार के प्रभारी प्रधानाध्यापक कपिलदेव ठाकुर के निलंबन के विरोध में शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है. सोमवार 24 अप्रैल को शिक्षकों ने निलंबन के ख़िलाफ़ काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बोकारो जिले के प्लस 2 उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज के शिक्षक शामिल थे. शिक्षकों ने इंटरमीडिएट विज्ञान मूल्यांकन केंद्र, रामरुद्र प्लस 2 उच्च विद्यालय, चास और कला मूल्यांकन केंद्र राजकीय प्लस 2 उच्च विद्यालय, लकड़ाखंदा, बोकारो में विरोध जताया. शिक्षकों ने एक स्वर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक से निलंबित शिक्षक का निलंबन वापस लेने की मांग की. विरोध प्रदर्शन में 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. प्लस 2 शिक्षक संघ, बोकारो के सचिव डॉ.एके.झा, संयुक्त सचिव भरत महतो, कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, मीडिया प्रभारी गौरव दूबे, राज्य प्रतिनिधि संतोष महतो, प्रधानाध्यापक नाहिद अख्तर, पूर्व अध्यक्ष डॉ.अजय पाठक, हरेकृष्ण बागभट्ट, फारुक अंसारी, सत्येंद्र कुमार, रजनीगंधा, अंबुज कुमार, संतोष सिंह, धनंजय कुमार, रामबाबू शुक्ल, मुकेश प्रियंकर, अंबिका कुमारी, विजय कुमार सिंह, एसके दास, रेखा कुमारी, हिरण्यमय दण्डपात सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-emphasis-on-strengthening-kushwaha-panchayat-parishad-up-to-panchayat-level/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : कुशवाहा पंचायत परिषद को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर ज़ोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही