Search

 
 
 

बोकारो : चंदनकियारी में लाठी से पीटकर किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने गया था मधुसूदन महतो

Bokaro : बोकारे जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के जुलबाद टोला में दो पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए किशोर मधुसूदन महतो (16 वर्ष) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी गोबर्धन महतो को गिरफ्तार कर 25 अगस्त को जेल भेज दिया. घटना 24 अगस्त की रात की है. सूचना मिलते ही चंदनकियारी पुलिस रात में ही गांव पहुंची और गंभीर रूप से घायल मधुसूदन महतो को इलाज के लिए चंदनकियारी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के गोबर्धन महतो और लगेन महतो की बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी. मारपीट होते देख मधुसूदन बीच-बचाव करने चला गया. दोनों को समझाया और लड़ाई बंद करने को कह रहा था. इस पर गोबर्धन महतो ने मधुसूदन को वहां से चले जाने को कहने लगा. इसी दौरान गोबर्धन ने लाठी उसके सिर पर वार दी. मधुसूदन अचेत होकर गिर पड़ा. यह देख गोबर्धन भाग निकला. शोर सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गोबर्धन महतो को दबोच लिया. शुक्रवार को उस पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-raf-jawans-did-flag-march-in-pachamba-regarding-dumri-by-election/">

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को लेकर रैफ जवानों ने पचंबा में किया फ्लैग मार्च  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही