Search

 
 
 

बोकारो : तेनुघाट डैम में नहाने गया किशोर डूबा, खोजने में जुटे गोताखोर

 
Bokaro : बोकारो जिले के तेनुघाट डैम में मंगलवार की शाम नहाने के दौरान आजम अंसारी (17 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई. वह बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बेलदार टोला रहने वाला था. वह अपने दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी.  समाचार लिखे जाने तक खेतको गांव के गोताखोर उसे खोजने का प्रयास कर रहे थे. तेनुघाट ओपी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने डैम पहुंचकर जांच-पड़ताल की. उन्होंने खेतको गांव के गोताखोरों को सूचना देकर बुलाया. किशोर की तलाश में 6 गोताखोर लगे हुए हैं. जानकारी के अनुसार युवक डैम के ऊपर गार्डवाल से छलांग लगाते हैं, जो बहुत खतरनाक है. प्रशासन के बार-बार मना करने के बावजूद लोग मानते नहीं हैं. राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने एनडीआरएफ की टीम बुलाने का सुझाव दिया. गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही