Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: दो साल में बनी दस से अधिक सड़कें, कई जर्जर

Bokaro: लोगों को आवागमन में सुविधा हो इसके लिए सड़क बनाई जाती है. उसका मेंटेनेंस किया जाता है, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो. लेकिन जब इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही स्थिति चास निगम क्षेत्र की सड़कों की है. दो साल के दौरान दस से अधिक सड़कें बनीं थीं. लेकिन बनने के बाद कई सड़कें जर्जर हो गईं. सड़क बनने के बाद गैस पाइप और केबल बिछाने का काम किया गया. इसमें सड़क को खोदा गया. फिर इसे बनाया नहीं गया. इससे सड़क जर्जर हो गया. इससे नगरवासियों के साथ निगम के निवर्तमान पार्षदों में काफी नराजगी है. निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अविनाश कुमार ने कहा कि निगम की नोटिस के बावजूद बगैर अनुमति के सड़कों को तोडा जा रहा है. जबकि सड़कों को तोड़ने के साथ मरम्मत भी एजेंसी को ही करना है. लेकिन इसे लेकर एजेंसी गंभीर नहीं है. एजेंसी अपने तरीके से काम कर रही है. इसे भी पढ़ें– BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ghulam-nabi-azad-resigns-from-congress-says-rahul-is-responsible-for-the-destruction-of-congress/">BIG

BREAKING : गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा, कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल जिम्मेदार
उन्होंने कहा कि सड़क बनने तक ही निगम की जवाबदेही होती है. जबकि सड़कें बनने के बाद लगभग 5 वर्षो तक इसे मेंटेनेंस किया जाता है. इस दौरान सड़कें टूटने पर संबंधित संवेदक को मरम्मत करना होता है. लेकिन विगत दो वर्षों में दस से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इन सड़कों पर आवाजाही के दौरान लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. इसे किसी को परवाह नहीं है. जहां की सड़कें टूटी हैं, उसमें बांधगोडा, शिवपूरी कालोनी, गुजरात कालोनी, इस्पात कालोनी और गुरू गोविंद सिंह नगर सहित कई मोहल्ले हैं. इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है. इस अपर नगर आयुक्त चास निगम अनिल कुमार सिंह कहते हैं कि  निगम से मिले अनुमति पत्र के बाद ही क्षेत्र की सड़क पर पाइप बिछाने का कार्य किया जा सकता है. इसे लेकर सख्त निर्देश दिया गया है. इसके बाद भी ऐसा हो रहा है तो इस पर कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें– गुलाम">https://lagatar.in/ghulam-nabi-azad-will-return-to-jammu-and-kashmir-will-form-his-own-party-announcement-after-resignation-from-congress/">गुलाम

नबी आजाद जम्मू कश्मीर लौटेंगे, अपनी पार्टी बनायेंगे, कांग्रेस से इस्तीफे के बाद की घोषणा, भाजपा में नहीं जा रहे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही