Search

 
 
 

बोकारो : तेनुघाट जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत

 
Bokaro : तेनुघाट जेल के कैदी मोहम्मद औरंगजेब की बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. तेनुघाट उपकारा के जेलर नीरज कुमार ने बताया कि कैदी मोहम्मद औरंगजेब धनबाद के वासेपुर का रहने वाला था. उसे धनबाद जेल से प्रशासनिक आधार पर तेनुघाट जेल भेजा गया था. उसे आर्म्स एक्ट के मामले में 6 साल की सजा मिली थी. उसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी चल रहे थे. 16 अगस्त को अचानक उसके पेट में दर्द की शिकायत हुई. उसका इलाज जेल अस्पताल में डॉ शंभु कुमार कर रहे थे. उसे जेल अस्पताल के वार्ड में रखा गया था. गुरुवार की सुबह अचानक उसकी छाती में दर्द उठा और वह बेहोश हो गया. उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉ शंभु कुमार ने बताया कि मोहम्मद औरंगजेब का 16 अगस्त से इलाज चल रहा था. गुरुवार की सुबह जब उसे अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट लाया गया तब वह बेहोश था. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टर ने अनुमान जताया कि कैदी की मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. यह भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-aman-singh-murder-case-pintu-singh-gets-bail-from-high-court/">गैंगस्टर

अमन सिंह हत्याकांड: पिंटू सिंह को हाईकोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही