Search

 
 
 

बोकारो : टेट पास सहायक अध्यापक 22 अगस्त से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

 
मुख्यमंत्री पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप
Bokaro : झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय में जिला अध्यक्ष सीमांत घोषाल की अध्यक्षता में हुई. सीमांत घोषाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तुष्टिकरण और वोट की राजनीति पर उतर गए है. राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों में बिना किसी परीक्षा और बिना टेट पास का नियुक्ति कर शिक्षकों को सीधे विद्यालय भेजा जा रहा हैं. दूसरी ओर राज्य के टेट पास पारा शिक्षकों ने 20 सालों से लटकाए रखा गया है, जबकि ये सरकारी शिक्षक बनने की पूर्ण अहर्ताधारी है. संगठन ने ऐलान किया की कोई भी टेट पास सहायक अध्यापक सहायक आचार्य का फार्म नहीं भरेंगे. सरकार के रवैया को लेकर राज्य के तमाम टेट पास सहायक अध्यापक 22 अगस्त से अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेंगे. बैठक में मनोरंजन गोराई, मुकेश महतो, अजय नायक, अजय गुप्ता, हेमंत मंडल, प्रेमचंद महतो, निर्मल महतो, केदार महतो, मनोज महतो, शैलेश सिंह, मुकेश महतो, मेहंदी हासन, राजू प्रसाद, रामेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, नकुल महतो आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735352&action=edit">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : सीसीएल की सुरक्षा टीम ने चोरी का स्क्रैप लोहा व पुरानी मशीन किया जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही