Search

 
 
 

बोकारो :  सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में आयोजित होगा आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 
Bokaro : आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त  कीर्तीश्री जी. ने शनिवार शाम समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति, जिला खेलकूद पदाधिकारी  मारकस हेंब्रम, जिला नजारत उप समाहर्ता  विवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  राहुल भारती को तैयारी को लेकर जरूरी दिशा - निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-8-tonnes-of-coal-seized-in-balliapur/">धनबाद

: बलियापुर में 8 टन कोयला जब्त
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पंचायत और प्रखंड स्तर पर भी मनाने को लेकर बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिये गये.उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी पंचायतों में नवनिर्वाचित मुखिया,पंचायत समिति सदस्य की अगुवाई में योग दिवस पर ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन सभागार में योग का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-अग्निपथ">https://lagatar.in/aisa-calls-jharkhand-bandh-on-june-19-against-agneepath-scheme/">अग्निपथ

योजना के खिलाफ आइसा ने 19 जून को झारखंड बंद बुलाया
वहीं,प्रखंड स्तर पर नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय सभागार में योग दिवस मनाने को कहा गया. सभी जगहों की अच्छी फोटोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया गया. उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से इसका आयोजन नहीं हुआ है. इस वर्ष आयोजन को लेकर तैयारियां चरम पर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही