Bokaro : बोकारो में बीएसएल आवासों की जर्जरता लगातार खतरनाक होती चली जा रही है. सेक्टर-12 में एक बार फिर बीएसएल क्वार्टर का छज्जा गिरने की घटना सामने आई. सेक्टर-12ई में आवास संख्या- 3037 से 3048 के ब्लॉक का छज्जा शुक्रवार की बारिश में टूटकर गिर गया. छज्जा दीवार से टकराते हुए क्वार्टर नं. 3038 के आउट-हाउस की शीट पर गिर गया. घटना के समय उस आवास में दो बच्चे खाना खा रहे थे. इस दरम्यान दोनों बच्चों की जान बाल-बाल बची. [caption id="attachment_596640" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JARJAR-SIDHI-300x168.jpg"
alt="" width="300" height="168" /> आवासों की जर्जर हो चुकी सीढ़ी[/caption]
भी पढ़ें : बोकारो : चंदनकियारी के साबड़ा में निर्माण के साथ ही उखड़ रही सड़क की पिच, डीसी से जांच की मांग [wpse_comments_template]
alt="" width="300" height="168" /> आवासों की जर्जर हो चुकी सीढ़ी[/caption]
बीएसएल प्रबंधन के ख़िलाफ़ लोगों में आक्रोश
घटना को लेकर ब्लॉक के निवासियों में प्रबंधन की कथित लापरवाही के प्रति भारी रोष है. रिटायर्ड बीएसएलकर्मी एलएन दास और आसपास के लोगों ने कहा कि सेक्टर-12 में आए दिन छज्जा टूटकर गिरने की घटनाएं सामने आती हैं. कई बार उन्होंने नगर सेवाएं विभाग में इसकी मरम्मत कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई. लेकिन अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया. शायद प्रबंधन किसी बड़ा हादसे होने पर राहत और बचाव कार्य करने के इंतजार में है. छज्जा के अलावा बालकनी और सीढ़ी की हालत भी खतरनाक हो चुकी है. दास ने कहा कि क्वार्टर में रह रहे लोग परिवार के साथ दहशत के साये में जीने को विवश हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-with-the-construction-in-sabra-of-chandankiyari-the-pitch-of-the-road-is-uprooted-demand-for-investigation-from-dc/">यहभी पढ़ें : बोकारो : चंदनकियारी के साबड़ा में निर्माण के साथ ही उखड़ रही सड़क की पिच, डीसी से जांच की मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment