Search

 
 
 

बोकारो : देश में धार्मिक उन्माद फैलाने पर तुली है केंद्र सरकार – गोपाल

 
जन संस्कृति मंच व जनवादी लेखक संघ की हुई बैठक
Bokaro : जन संस्कृति मंच व जनवादी लेखक संघ की संयुक्त बैठक सेंटर स्टील वर्क्स यूनियन कार्यालय सेक्टर -3 में 21 अगस्त को हुई. इसमें वामपंथी व प्रगतिशील धारा के बुद्धिजीवि शामिल हुए. इसकी अध्यक्षता गोपाल प्रसाद ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन ओमराज ने किया. बैठक में देश का वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और हमारे कार्यभार विषय पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सत्ता देश के अंदर धार्मिक उन्माद फैलाकर एक विषाक्त वातावरण बना रही है. बीते 9 सालों में इस तरह की अनेक घटनाएं हुई हैं, जिनमें अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है. ताजा उदाहरण पिछले तीन महीनों से जल रहा मणिपुर और हरियाणा है. देश में बढ़ती महंगाई, खराब होती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर सरकार बिल्कुल मौन है. संविधान और कानून की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं. इसीलिए आम जनता को आने वाले चुनावों में भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने मत का प्रयोग करना है. बैठक में आरपी वर्मा, प्रियरंजन कुमार, राजीव भूषण सहाय, कृष्णा प्रसाद, मनोज कुमार सिंहा, राम दास डे, ओम राज,जेएन सिंह, देवदीप सिंह, दिवाकर, कुमार सतेन्द्र, गोपाल प्रसाद,  प्रदीप कुमार दीपक, अजय यतीश, डा अरुण कुमार, शान्ति  भारत, श्याम सुन्दर केवट, गिरधारी गोस्वामी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735957&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : क्षत्रिय समाज को एकजुट करना होगा - रणविजय सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही